दीपावली विशेष : स्थिर लक्ष्मी पुजा विधि एवं शुभ मुहूर्त*
हर वर्ष भारतवर्ष में दिवाली का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है . प्रतिवर्ष यह कार्तिक माह की अमावस्या को मनाई जाती है . *“ ब्रह्मपुराण ” के अनुसार आधी रात तक रहने वाली अमावस्या तिथि ही महालक्ष्मी पूजन के लिए श्रेष्ठ होती है . यदि अमावस्या आधी रात तक नहीं होती है तब प्रदोष व्यापिनी तिथि लेनी चाहिए . लक्ष्मी पूजा व दीप दानादि के लिए प्रदोषकाल ही विशेष शुभ माने गए हैं। * * दीपावली पूजन के लिए पूजा स्थल एक दिन पहले से सजाना चाहिए ...